"वक़्त के साथ हम यूँ ही बढ़ते गए" - By Ashish George

 
वक़्त के साथ हम यूँहीं बढ़ते चले 
युहीं सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले 
सफर मे मुसीबते आई तुफानो की तरह 
हम उन तूफानो को परिंदो की नाई चिरते चले
वक़्त के साथ हम युहीं बढ़ते चले 

वक़्त के साथ हम यूँहीं सीखते चले
युहीं सफलता की पताकाएं फहराते चले 
तकलीफे आई बड़े बड़े पर्वतो की तरह 
हम उन पर्वतो को रौंदते हुए चले
वक़्त के साथ हम यूँहीं बढ़ते चले 

वक़्त के साथ हम यूँहीं बदलते चले 
युहीं सफलता को चूमते चले 
असफलताएँ आई बड़ी खाइयों की तरह
हम उन खाइयों को लांघते हुए चले
वक़्त के साथ हम यूँहीं बढ़ते चले 

वक़्त के साथ हम यूँहीं ज्ञान मे साँवर्ते हुए चले 
यूँहीं हमारी सफलता को रोशन करते चले
मुसीबते आई अंधेरो की तरह
हम उन अंधेरो मे सितारों की नाई चमकते  चले
वक़्त के साथ हम यूँहीं बढ़ते चले 

वक़्त के साथ हम यूँहीं ऊँची उड़ाने भरते चले 
सफलता का असल स्वाद छकते चले
असफलताएँ चाहे कैसी भी क्यूं न हो 
हम आसमानो को चिरने का जज़्बा रखते चले 
वक़्त के साथ हम यूँहीं बढ़ते चले 

Never Give Up
Just Keep Faith In God



Comments